फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot from jwellers staff

सराफ के मुनीम से तीन लाख रुपये लूटे

Mon, 09 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 09 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
loot from jwellers staff
लूट - फोटो : अमर उजाला
दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर वसूली कर लौट रहे एक स्वर्णकार के मुनीम से लगभग तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटों कांबिग भी की लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सोने के थोक कारोबारी मैसर्स सतीश चंद का मुनीम नेमपाल पुत्र लाल सिंह निवासी गांव उटरावली रविवार को अपनी बाइक से वसूली करने जहांगीराबाद आया था। मुनीम नेमपाल के मुताबिक वह सायं करीब तीन बजे उवह बुलंदशहर अपनी बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


गांव जटवाई के पास पहले से ही पीछा कर रहे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। लुटेरों ने तमंचों के बल पर उससे रुपयों से भरा थैला व उसका मोबाइल फोन लूट लिया। दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश  तमचे लहराते हुए बुंलदशहर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेमपाल के मुताबिक थैले मे करीब तीन लाख रुपये थे। घटना के बाद नेमपाल ने किसी राहगीर के फोन पर घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। मालिक ने जहांगीराबाद पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दी।


सूचना पर घटनासथल पर पहुंची पुलिस ने मुनीम नेमपाल के साथ कई घंटे तक बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिग की लेकिन कोई नतीजा नही निकला। कोतवाल प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्व लूट की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed