फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loaded rifle recovered 20 bullets missing

लोडेड रायफल बरामद, 20 गोलियां गायब

Fri, 28 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 28 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Loaded rifle recovered 20 bullets missing
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के अजीजाबाद गांव में बृहस्पतिवार रात एसआई समेत पुलिस टीम से मारपीट के दौरान कांस्टेबल से लूटी गई रायफल तो मिल गई, लेकिन अभी तक उसकी गोलियां बरामद नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए। वहीं रातभर घरों में जाकर पुलिस दबिश पर दबिश डालती रही।

इससे पूरे गांव में दहशत और तनाव है। गांव में रात से ही पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य तीन आरोपी समेत 25 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार को झगड़े की झूठी शिकायत पर पहुंचे एसआई रविंद्र सिंह, कांस्टेबल विमलेश और जीप चालक रामतीर्थ पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले से घायल एसआई जीप में बैठकर ड्राइवर के साथ किसी तरह भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने कांस्टेबल बिमलेश को पकड़कर पीटा और उसकी रायफल छीन ली।   बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक को जुए में पकड़े जाने से उसके परिजन पुलिस के खिलाफ थे। इसके चलते उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपीआरए, एसपी सिटी समेत पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने गांव खाली कर दिया था।  गांव में तनाव के चलते दूसरे दिन भी छतारी, खुर्जा, शिकारपुर समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही।

  पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। पुलिस फोर्स के साथ पीएसी ने शुक्रवार सुबह फ्लैगमार्च भी किया।  पुलिस ने कई घरों में जाकर दबिश भी दी। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि तीन मुख्य आरोपी किशनपाल, सुखपाल, डबलू समेत 25 लोगों के खिलाफ नामजद और 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रधान ने बरामद कराई रायफल
एसएसपी के दबाव के बाद आरोपियों से संपर्क कर ग्राम प्रधान विष्णू कुमार मीणा ने किसी तरह एसएसपी के सामने लोडेड रायफल पेश कर दिया। लेकिन रायफल के साथ छीनी गई मैगजीन अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव स्थित मकानों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस रात भर दबिश देती रही। लेकिन कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।


मैगजीन न मिलने पर भड़कीं एसएसपी
अजीजाबाद गांव पहुंची एसएसपी सोनिया सिंह छीनी गई मैगजीन न मिलने पर भड़क उठीं। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मैगजीन जल्द से जल्द वापस नहीं किया तो आरोपी इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहें। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed