{"_id":"591c9d9c4f1c1b5f07f22790","slug":"kidnapped-young-woman-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा कर रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अगवा कर रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पैदल जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही बाइक सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने युवती से छेड़छाड़ कर रेप की कोशिश की। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पीड़िता ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवती मंगलवार की देर शाम औरंगाबाद से पैदल अपने गांव जा रही थी। रास्ते में शराब ठेके के सामने गांव के ही बाइक सवार दो युवकों ने युवती को जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया और उसे गांव के जंगलों में ले गए, जहां युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर रेप की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
युवती की चीख पुकार सुनकर गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को दबोच कर धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर औरंगाबाद संजीव कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवक संग गई युवती ने दर्ज कराए बयान
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से दस दिन पहले गायब हुई युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष कमलबंद बयान दर्ज कराए गए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने की दो टीमों ने युवती को इलाहाबाद से बरामद कर लिया।
पुलिस बुधवार दोपहर युवती को लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंची। सीजेएम ने चतुर्थ अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बुलंदशहर निधि शिशोदिया की कोर्ट को युवती के बयान दर्ज करने के लिए नामित किया। जहां मजिस्ट्रेट ने बंद कमरे में युवती के बयान दर्ज किए। विवेचक ने बयानों का एकांत में अवलोकन किया और बयानों के लिफाफे को एक बार फिर सील बंद किया गया।
महिला ने लगाया रेप का आरोप
शिकारपुर (ब्यूरो)। नगर के एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय एक महिला ने बताया कि सुबह वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोई में सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव का रहने वाला आरोपी घर में घुस आया। इस दौरान महिला ने पहले आरोपी से उधार के रुपये वापस देने की मांग की।
महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने उसी दौरान उसे चांटे मारे और बेड पर गिराकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए चला गया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी उसके घर पहले से आता जाना है।
वांछित आरोपी गिरफ्तार
शिकारपुर। थाना क्षेत्र में महिला को बेचने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोपी रामजीत उर्फ मुकेश निवासी अमरपुर की नगलिया समेत कई लोगो रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपी को भेजा जेल
सिकंदराबाद । पुलिस ने फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीसरा आरोपी गांव नीमका जेवर निवासी रिंकू पुत्र सूरज फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि रिंकू को उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।