फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khalur case prime accused arrested from Kanpur

खालौर प्रकरण का मुख्य आरोपी कानपुर से दबोचा

Thu, 22 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Khalur case prime accused arrested from Kanpur
jail shimla

विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर में एक माह पहले राशन डीलर चुनाव के दौरान हुई दो हत्याओं के मुख्य आरोपी दीपक को पुलिस ने कानपुर में दबोच लिया है। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस पिछले एक माह से दीपक को तलाश कर रही थी।

बता दें कि 23 नवंबर की दोपहर गांव खालौर में राशन डीलर का चुनाव हो रहा था। ग्राम प्रधान राजवती का पुत्र दीपक गांव के ही कलुवा नामक व्यक्ति को चुनाव लड़ा रहा था। जबकि राजवती के सामने प्रधानी का चुनाव हारने वाला ओमवीर अपने चचेरे भाई नेत्रपाल को चुनाव लड़ा रहा था।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर राशन डीलर का चुनाव लड़ रहे कलुवा का ओमवीर के भाई कुशल से विवाद हो गया था। इसी विवाद ने हुई फायरिंग में गांव निवासी कुशल (28) पुत्र भोले और संजय निवासी बिलसूरी थाना सिकंदराबाद की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं ओमवीर के चचेरे भाई नेत्रपाल, गिरराज पुत्र जिले सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ओमवीर पुत्र भूले सिंह की तहरीर पर दीपक पुत्र दिनेश, राहुल पुत्र हरिओम, कपिल पुत्र हरिओम, दिनेश पुत्र लक्ष्मीचंद, शक्ति पुत्र रामवीर, मोहित पुत्र हरवीर, श्रीपाल पुत्र सिक्का, हरिशंकर पुत्र देवदत्त और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


पुलिस वारदात के बाद से ही दीपक की तलाश कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने दीपक को बुधवार रात कानपुर में दबोच लिया है लेकिन पुलिस इस बारे में खुलकर बोलने से बच रही है।  एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि पुलिस खालौर मामले के मुख्य आरोपी दीपक निवासी खालौर के काफी नजदीक है। जल्द ही गिरफ्तार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed