{"_id":"58d41fb54f1c1b870a1a3429","slug":"jeth-did-rape-with-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दोस्त के साथ मिलकर जेठ ने किया रेप’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘दोस्त के साथ मिलकर जेठ ने किया रेप’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्याना कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अविवाहित जेठ और उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। जेठ ने मायके से ले जाते समय घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पूरे दिन थाने पर बैठाने के बाद पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी सिटी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्याना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी सिटी को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 17 जून 2010 को जनपद हापुड़ कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था
विज्ञापन
लेकिन पति समेत ससुराली अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। आए दिन प्रताड़ित करने के चलते महिला दो पुत्रों के साथ पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
20 मार्च को जेठ (अविवाहित) अपने पड़ोसी को लेकर आया। गांव में काफी लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत में जेठ ने आश्वासन दिया कि उसने अपने भाई को समझा दिया है। वह आगे से मारपीट नहीं करेगा। महिला का आरोप है कि स्याना से निकलने के बाद हापुड़ रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो जेठ ने बाइक बाग की तरफ मोड़ दी।
आरोप है कि बाग में उसके साथ जेठ और उसके साथी ने रेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने परिजनों के साथ स्याना कोतवाली पर तहरीर दी। पूरे दिन थाने में बैठने के बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।