फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JCO injured in firing by Pakistan

पाक गोलाबारी में शिकारपुर के नायब सूबेदार घायल

Mon, 07 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
JCO injured in firing by Pakistan
भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाक सेना की पासिंग गोलाबारी में क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी बीएसएफ के नायब सूबेदार नितिन कुमार घायल हो गए। उनके घायल होने की सूचना मिलने के बाद से परिजन और ग्रामीण स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। उनके घर पर रिश्तेदारों और परिजनों का आनाजाना लगा हुआ है।

विज्ञापन


कैलावन निवासी विशंभर दयाल मुखिया के पौत्र नितिन शर्मा पुत्र विपिन कुमार शर्मा 2013 में बीएसएफ की 200 वीं बटालियन में बतौर नायब सूबेदार भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हुई। वर्तमान में वह पुंछ सेक्टर में बार्डर पर तैनात है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे पुंछ जिले के मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में विक्टर पोस्ट के पास तैनात थे। यहां पर पाक की ओर से आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया। इस दौरान पाक सेना ने भी पासिंग फायरिंग कर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बीएसएफ का जवान गुरु सेवक सिंह शहीद हो गया, जबकि उनके साथ तैनात नायब सूबेदार नितिन घायल हो गए। उसके छोटे भाई विनय ने बताया कि रविवार को पूरे दिन वह फोन लगाते रहे लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार सुबह पूंछ से कॉल आई, इस दौरान उनसे बात कराई गईं।


तब उसको गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली। विनय ने बताया कि एक गोली उनके सिर में लगी। आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। घर में उसकी दादी अंगूरी देवी, मां शशी शर्मा, पत्नी शिल्पी व भाई विनय उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

उसकी शादी 16 अप्रैल 2016 को हुई थी जिसकी छुटटी काटने के बाद वह ड्यूटी पर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed