{"_id":"579a4fff4f1c1b1a4f21ec68","slug":"iti-copying-the-beating-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में नकल को लेकर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई में नकल को लेकर मारपीट, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
student death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी नगर स्थित आईटीआई में बृहस्पतिवार को चतुर्थ सेमेस्टर के प्रैक्टिकल में एक बार फिर नकल का मामला उजागर हुआ है। नकल नहीं कराने पर स्टूडेंट्स और टीचरों के बीच मारपीट शुरू हो गई और हंगामा हुआ।
विज्ञापन
एक स्टूडेंट्स ने आत्मदाह की धमकी भी दी। संस्थान में मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को खदेड़ कर मामले को शांत किया। उधर, पुलिस ने एक टीचर की तहरीर पर आत्मदाह की धमकी देने वाले छात्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहकारी नगर स्थित आईटीआई में इस समय चतुर्थ सेमेस्टर के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स विषय का प्रैक्टिकल था। प्रैक्टिकल इंस्ट्रेक्टर सुभाष चंद और टीचर नरेश चंद शर्मा व अशोक कुमार की मौजूदगी में हो रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल में नकल कर रहे थे, जबकि ड्यूटी दे रहे टीचरों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर स्टूडेंट्स उखड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। जब टीचरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो बात मारपीट पर आ गई।
इतना ही नहीं एक स्टूडेंट्स ने आत्मदाह धमकी दे डाली। मारपीट और हंगामे की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी थी। पुलिस आईटीआई पहुंची और सभी को खदेड़ कर मामले को शांत किया। मामला संस्थान की गुटबंदी का भी बताया जा रहा है।
बता दें कि विगत वर्ष आईटीआई की परीक्षा में नकल का मामला उजागर हुआ था। नगर के कई शिक्षण संस्थानों में हुई नकल के मामले में कई लोग जेल भी गए। नकल कराने को स्टूडेंट्स से मोटी रकम लेने का भी आरोप लगा था।
इससे पहले भी डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने भी आईटीआई की परीक्षा में नकल का मामला उजागर किया था। मगर उस समय प्रशासनिक अफसरों ने दबा लिया था। अब बृहस्पतिवार को प्रैक्टिकल में नकल का मामला सामने आने पर साफ हो गया है कि आईटीआई में नकल माफिया सक्रिय हैं।
टीचर अशोक कुमार ने आत्मदाह की धमकी देने वाले स्टूडेंट के खिलाफ तहरीर दी है। मारपीट और हंगामे को संस्थान में पहुंचकर शांत करा दिया। छात्र को समझाकर दोबारा ऐसी धमकी न देने की हिदायत दे दी है। मामला संस्थान में गुटबंदी का बताया जा रहा है।
नकल की भी चर्चा सामने आई है। -धीरेंद्र सिंह, सहकारी नगर चौकी इंचार्ज नकल रोकने पर स्टूडेंट्स ने हंगामा करते हुए मारपीट की आत्मदाह की धमकी देने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। - डॉ. मोहम्मद आसिफ, आईटीआई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य