फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Info Solutions complaint against Ablej

एबलेज इंफो सोल्यूशंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Info Solutions complaint against Ablej
अनुभव मित्तल - फोटो : ब्यूरो

3700 करोड़ के लाइक फर्जीवाड़े में शनिवार को जिले में दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। खानपुर और छतारी थाने में एबलेज इंफो सोल्यूशंस के मालिक अनुभव मित्तल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सोशल ट्रेड पर लाइक्स के माध्यम से लोगों को ठगने वाली एबलेज  इंफो सोल्यूशंस के मालिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। खानपुर निवासी संदीप चौहान ने थाने में कंपनी संचालक अनुभव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसके अलावा छतारी थाने में भी इमरान, विक्की, हाजी यूसुफ और शबाव खान ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि जिले में हजारों लोग सोशल ट्रेड पर पैसा कमाने के चक्कर में आकर लाखों रुपये गंवा चुके हैं। जिले में आरोपी अनुभव मित्तल के खिलाफ कई थानों में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलावठी में भी दी गई तहरीर
खुशहालपुर निवासी ललित कुमार ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि एबलेज इंफो सोल्युशंस कंपनी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। ललित कुमार के अनुसार नवंबर 2016 में उसने एक रिश्तेदार के कहने पर कंपनी में 57 हजार 500 रुपये लगाए थे।


उसे बताया गया कि हर क्लिक पर पांच रुपये मिलेंगे तथा 125 क्लिक मिलेंगे। परंतु उसे अभी तक मात्र 28 हजार रुपये मिले हैं। तहरीर देकर पुलिस से बाकी पैसा दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed