फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband kucham nandoi tamkarad

पति ने किया कुकर्म ननदोई ने छेड़छाड़

Sat, 15 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Husband kucham nandoi tamkarad
डेमो पिक - फोटो : dummy picture

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का हरियाणा निवासी ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया। आरोप है कि ससुराल में ही ननदोई ने छेड़छाड़ की, शिकायत पर ससुरालियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

पति ने महिला से कुकर्म किया। मायके में महिला की गला घोटकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़ितमहिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 17 अप्रैल 2016 को हरियाणा के करनाल निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन


पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए दहेज से पति व ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में गुड़गांव में एक फ्लैट तथा फैक्ट्री बनाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट और गाली-गलौंच करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जनवरी 2017 में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कई बार मध्यस्थता कराई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। चार मार्च 2017 को आरोपियों ने मारपीट की, शोर मचाने पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई और 20 मार्च 2017 में महिला को पति के साथ ससुराल भेज दिया।


कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर  पति कुंवर कशिशपाल सिंह, ससुर सुरेंद्र सिंह, सास सुरेंद्र कौर, जेठ कुंवर आशीषपाल सिंह, जेठानी अर्चना कौर, ननद इकबाल कौर, ननदोई सुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed