{"_id":"57e4198f4f1c1bf012a82e19","slug":"gokshi-rumor-ruckus-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की अफवाह, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की अफवाह, थाने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के बाद सीओ से नोकझोंक करते हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी की अफवाह पर बुधवार देर रात हिंदू संगठन भड़क उठे। आक्रोशित बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो उनका गुस्सा और भड़क उठा और उन्होंने थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ऐसे में अफसरों के निर्देश पर आधी रात को गोवंश को ढूंढ निकाला गया। उसका वीडियो दिखाने पर हिंदू संगठनों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में पुलिस ने 81 लोगों के रिपोर्ट दर्ज की जिसमें बजरंग दल नेताओं सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है ।
विज्ञापन
बुधवार को कई लोगों को घायल करने वाले सांड की हत्या की खबर देर रात किसी ने बजरंग दल तथा अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान सीओ व एसओ से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
सीओ यशवीर सिंह ने हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी तो कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। इसके पश्चात एसपी सिटी मान सिंह चौहान थाने पहुंचे। पीएसी तथा दूसरे थानों का पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया।
एसपी सिटी ने भाजपा व बजरंग दल नेताओं से वार्ता की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, भाजपा नेता प्रताप चौधरी, जिला महामंत्री नेमपाल सिंह, रमेश चंद जैन, संजीव तेवतिया, शैलेश तेवतिया, कुलदीप सिंहल आदि ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने आधी रात को ही नवीन मंडी में सांड को जिंदा ढूंढ निकाला। उसकी वीडियोग्राफी कर नेताओं को उसके जिंदा होने की जानकारी दी तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
हंगामे के बाद थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने 81 लोगों के खिलाफ बलवा करने तथा अनेक धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बजरंग दल नेताओं सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है।
इस पर भाजपा नेता रमेश चंद जैन, अशोक कंसल, अनिल सिंहल, पुरुषौत्तम चौधरी, रवि वर्मा, संजीव तेवतिया आदि बृहस्पतिवार को गुलावठी थाने में एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा एवं एसपी सिटी मान सिंह चौहान से मिले तथा एफआईआर में गलत नामजदगी का आरोप लगाया।
एडीएम ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी, परंतु जाम लगाने वाले तथा मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
थाने जाते वक्त हुई मारपीट, बजरंग दल नेता समेत पांच घायल
गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठनों के लोग शहीद तिराहे पर एकत्र होकर थाने की ओर कूच करने लगे। इसी दौरान एक वाहन में बैठे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट हुई जिसमें बजरंग दल के संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर, संदीप तेवतिया, अंकुश शर्मा, मोहित एवं अनिल घायल हो गए।बजरंग दल नेता प्रशांत तोमर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब कार्यकर्ता पुलिस को ज्ञापन देने थाने आ रहे थे तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उन पर बोतलों, लाठी डंडों व चाकू से हमला किया।
मंडी में सुबह मृत मिला सांड़
बीते दिनों कई लोगों को घायल करने वाले जिस सांड की हत्या की अफवाह पर बुधवार रात थआने पर हंगामा हुआ और पुलिस ने वीडियो दिखा कर जिंदा बताय, वह बृहस्पतिवार सुबह नवीन मंडी स्थल पर मरा पड़ा मिला।
बृहस्पतिवार को दो पशु चिकित्सकों डॉ.गौतम कुमार तिवारी और डॉ.धर्मेंद्र ने उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जिन पर सांड को वाहन में लादकर ले जाने का आरोप है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने जहर देकर सांड को मारने का आरोप लगाया है।