{"_id":"34857476a4af22ee25dfc8e8ddde02e3","slug":"girl-gang-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में फैसले के बाद महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में फैसले के बाद महिला से गैंगरेप
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में दो मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों पर दबाव बनाकर फैसला करा लिया।
इस घटना के दो सप्ताह बाद आरोपी फिर महिला को घर में अकेला देख उसके साथ गैंगरेप कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि पीड़िता जब थाने शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि 13 फरवरी को गांव के दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं। आरोपियों ने परिजनों पर दबाव बनाकर फैसला करा लिया था।
24 फरवरी की रात 10 बजे पति और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे। तभी दो आरोपी घर में घुस गए और महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
रात में जब पति घर लौटे तो उसने आपबीती बताई। जब पति के साथ पीड़िता थाने शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उन्हें टरका दिया। थक हारकर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी है।
पूर्व ग्राम प्रधान पर लगाया रेप का आरोप
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के पूर्व प्रधान पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पूर्व शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पति से मन मुटाव के चलते वह मायके में रह रही थी।
वहां आरोपी प्रधान के यहां उसका आना-जाना था। आरोप है कि छह माह पूर्व आरोपी ने उससे रेप किया। जिससे वह गर्भवती हो गई है।