फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangrape confirmation from medical report not in school

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि

Sun, 23 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gangrape confirmation from medical report not in school
मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचता था हेरोइन

विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। पीड़ित छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शुरूआती जांच में मामले की संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है।

शुक्रवार को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा शिकारपुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने के लिए आई थी। रिपोर्ट के अनुसार, नगर में घुसने से पहले ही पहासू रोड पर कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक छात्रा को नगर स्थित एक मकान में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। आरोपियों ने छात्रा को कई घंटे बाद पहासू रोड पर फेंक दिया। सड़क पर बदहाल हालत में पड़ी पीड़ित छात्रा को पहचानकर एक परिचित ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भिजवाया था,  लेकिन रात में पूरी जांच न होने के कारण शनिवार को उसे दोबारा मेडिकल के लिये भेजा गया।

शनिवार को पीड़िता का एक्सरे नहीं हो पाया, जो अब सोमवार को होगा। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि न होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।


शनिवार को विवेचनाधिकारी एसएसआई धर्मवीर सिंह ने छात्रा के स्कूल में जाकर उसकी उपस्थिति के बारे में जानकारी की। इसके अलावा उन्होंने गैंगरेप वाले मकान के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed