{"_id":"575dadfd4f1c1b7d3f11bd30","slug":"gangester-started-looting-just-after-released-on-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटते ही लूटपाट करने लगा गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटते ही लूटपाट करने लगा गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच, खुर्जा देहात व खुर्जा नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फाइनेंसकर्मियों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
गिरोह का सरगना कुलदीप गैंगस्टर लगने के बाद जमानत पर रिहा होते ही गिरोह के साथ ताबड़तोड़ लूट की वारदात करने लगा था, लेकिन पुलिस ने कुलदीप समेत गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन साथ फरार होने में कामयाब रहे।
इनके पास से लूटी गई धनराशि में से 57,800 रुपये, चार तमंचे, दो बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। गैंग ने जिले में आठ और हापुड़ में एक लूट की वारदात की है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेस वार्ता में बताया कि 11 जून की शाम सूचना मिली कि खुर्जा क्षेत्र में पहासू रोड पर मलगोसा तिराहे के पास कुछ बदमाश बाइक लेकर खड़े हैं। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, खुर्जा नगर और खुर्जा देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बदमाशों को घेर लिया।
बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए घेरकर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके तीन साथी भागने में सफल हो गए।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े छह बदमाशों की पहचान कुलदीप पुत्र वीर सिंह, यतेंद्र कुमार पुत्र नेपाल, हरवीर उर्फ भूरा पुत्र सुरेश नाई निवासी गहना गोवर्धनपुर थाना जहांगीराबाद, संदीप पुत्र रामगोविंद निवासी मुर्तजाबाद थाना खुर्जा देहात, पूरन पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुटवाया थाना ककोड़, संपत पुत्र लाखन सिंह निवासी कपना थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई।