फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gang rape with women

तांत्रिक और चेले ने महिला से किया गैंगरेप

Mon, 04 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
gang rape with women
रेप - फोटो : ब्यूरो
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीमार बेटी का इलाज करने के बहाने आए तांत्रिक और उसके चेले ने महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों आरोपी घर में रखे 5500 रुपये भी निकाल कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक महिला की सात वर्षीय बेटी काफी दिनों से बीमार थी। किसी ने महिला को बताया कि एक तांत्रिक बाबा उसकी बेटी का बढ़िया इलाज कर देंगे। विश्वास कर महिला ने मेरठ निवासी तांत्रिक सईद से संपर्क किया और बेटी के इलाज के लिए बुलाया। 26 जून को तांत्रिक सईद अपने चेले दिल्ली निवासी पुनीत को लेकर महिला के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


 बेटी के इलाज के लिए तांत्रिक ने महिला से एकांत कमरे में चलने की बात कही और किसी भी अन्य व्यक्ति को आने से मना कर दिया। आरोप है कि बेटी के इलाज के बहाने कमरे में बंद कर तांत्रिक सईद और उसके चेले पुनीत ने मिलकर महिला से रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी कमरे की आलमारी में रखे 5500 रुपये भी निकाल कर ले गए। घर पर किसी पुरुष सदस्य के न होने के चलते पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी जा सकी। पति के आने पर  पीड़िता ने उसे घटना के बारे में बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सईद और उसके चेले पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed