फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five arrested for looting in the colonies

कालोनियों में लूटपाट करने वाले पांच धरे

Sun, 27 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for looting in the colonies
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पॉश कालोनियों को निशाना बनाकर लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के पांच बदमाशों को दबोच कर पुलिस ने अणुविहार कालोनी में हुई तीन घटनाओं का खुलासा किया है। अणुविहार कालोनी के अधिकारियों के आवासों में एक के बाद एक हुई बड़ी चोरी की घटनाओं से कालोनी वासियों में दहशत का माहौल था।

  एसओ एचएन सिंह ने बताया कि राजघाट चौराहे पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की लक्जरी कार को रोका। कार रोकते ही कार सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया। जिनमें से पुलिस ने पांच को दबोच लिया और एक फरार होने में कामयाब रहा। तलाशी लेने पर एक 315 बोर तमंचा दो कारतूस एवं सोने चांदी के जेवरात एवं नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अणुविहार कालोनी में परमाणु संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी विजय शर्मा एवं कैलाश निठारी तथा डीपी सिंह के आवासों में चोरियां करना स्वीकारा। पुलिस ने इन घटनाओं में चोरी किए गए माल को भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों में भी चोरी किए जाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंकित राठी, शाकिर व साजिद निवासी भोजपुर, गाजियाबाद, अंकुश कुमार निवासी मुकीमपुर की मढैया थाना भोजपुर एवं इरफान निवासी देहरा थाना पिलखुवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि इनका साथी कामिल निवासी देहरा थाना पिलखुवा फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ये आरोपी एक रिश्तेदार के परिचित की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए थे। इसके बाद रैकी कर इन्होंने एक के बाद एक तीन घरों को अपना निशाना बनाया।
सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर निकल जाते थे बदमाश
पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय चोर गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि पॉश कालोनियों में घटना को अंजाम देने में वह माहिर हैं। सुरक्षा कर्मियों को चकमा देने के लिए लक्जरी कार व अच्छे कपड़ों को पहनकर आपस में बात करते हुए यह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते थे।

एसओ एचएन सिंह ने बताया कि कालोनी में प्रवेश कर एक जगह कार खड़ी कर दो लोग कार में रहकर नजाकत को भांपते और अन्य लोग रैकी कर बंद आवास का ताला तोड़ कर या खिड़की के रास्ते मकान में घुस कर घटना को अंजाम देते थे। किसी भी तरह का लॉक खोलने में माहिर ये अपराधी नकदी व जेवरात पार कर आसानी से कार से निकल जाते हैं।

मकान में घुुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि में बदमाशों ने एक मकान में शुक्रवार रात धावा बोल दिया। आहट पाते ही ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर उनके फरार बदमाशों का पता लगा रही है।  शुक्रवार रात अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि निवासी रामप्रसाद शर्मा के मकान में देर रात बदमाश घूंस गए। इनकी भनक ग्रामीणों को लग गई। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रामप्रसाद के मकान को घेर लिया।


खुद को घिरा देखकर पकड़े जाने के डर से बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया। अन्य तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों की जमकर धुनाई की। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed