{"_id":"58ff9dff4f1c1b4766c0da40","slug":"farmer-wounded-by-jute-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीदड़ के काटने से घायल किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीदड़ के काटने से घायल किसान ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के मरने पर मेयर ने जताई रेबीज की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भंडोरिया के जंगलों में दो दिन पहले गीदड़ के हमले से घायल वृद्ध ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी रमजानी खेतों पर गेंहू की कटाई करने के लिये गए हुए थे। वहां रमजानी को अकेला देखकर पागल गीदड़ ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने दिल्ली के लिये रेफर कर दिया। सोमवार देर शाम उपचार के दौरान रमजानी ने दम तोड़ दिया।
सर्प दंश से युवक की मौत ः सिकंदराबाद। खेत पर काम करने के लिए जा रहे गांव खगुवाबास निवासी रनवीर सिंह (42) पुत्र नैन सिंह को सर्प ने काट लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन