{"_id":"5750688a4f1c1b7f2f108cbc","slug":"farmer-shot-dead-in-gangavas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगावास में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगावास में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
रंजीत का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
गंगावास गांव में पशु चोर के रूप में आए हमलावरों ने रंजिशन किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। किसान के भाई ने गांव के तीन लोगों को नामजद कराया है।
किसान के भाई अमरजीत पुत्र महीलाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी बाहर आहट होने पर अमरजीत, रंजीत और भतीजा गोविंदा के साथ घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले।
देखा तो कुछ दूरी पर कर्मवीर एवं ऋषिपाल पुत्र कालीचरन व अनिल पुत्र चरन सिंह हथियार से लैस होकर खड़े थे। अभी कोई कुछ समझ पाता तभी आरोपियों ने निशाना लगाकर फायरिंग कर दी। गोली अमजीत के भाई रंजीत (25) पुत्र महीलाल को आकर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित अमरजीत का कहना है कि करीब 10-12 साल पहले उनके खानदान में सूसा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें ऋषिपाल आरोपी है। तभी आरोपी उनके परिवार से रंजिश मानते हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि रंजीत के दो भतीजों नरेंद्र और गोविंदा पर रेप का आरोप है। दोनों इस समय जमानत पर हैं। अमरजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।