फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fake examiner caught, cell inspector also found duplicate

फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा, कक्ष निरीक्षक भी कराता मिला नकल

Mon, 27 Mar 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Fake examiner caught, cell inspector also found duplicate
नकल कराने के लिए दीवारों पर चढ़ते युवक। - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सोमवार एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा और एक कक्ष निरीक्षक नकल कराता मिला। खानपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र में कक्ष निरीक्षक ने छात्रा की कापी में खुद अपने हाथ से सवालों के उत्तर लिखे जबकि डिबाई क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी के स्थान पर उसका साथी परीक्षा देता पकड़ा गया।

विज्ञापन


डीआईओएस के अनुसार कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर की तैयारी कर ली है फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बोर्ड परीक्षा के उड़नदस्ते में शामिल डायट उपप्राचार्च बिमलेश सिंह खानपुर क्षेत्र के इंटर कॉलेज कनौना में परीक्षा का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने जांच के दौरान एक छात्रा की कापी में दो तरह की हैंडराइटिंग देखीं तो वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि छात्रा प्रबंधन समिति से संबंधित है और कक्ष निरीक्षक ने नकल में सहयोग करते हुए उसकी कापी में सवालों के खुद उत्तर लिखे हैं। इस पर बिमलेश सिंह ने छात्रा की उत्तर पुस्तिका सील कर दी और केस बनाने के साथ अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि रिपोर्ट मिल चुकी है और नकल करवाने वाले कक्ष निरीक्षक को हटाने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, डिबाई क्षेत्र के किसान वैदिक इंटर कॉलेज खरकवारी में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में केंद्र व्यवस्थापक लटूरी सिंह ने चेकिंग के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा।

फर्जी परीक्षार्थी परयावली निवासी मयंक कुमार पुत्र नरोत्तम सिंह अपने साथी इसी गांव के अजय कुमार पुत्र वीरेंद्र रोल नंबर 408085 के स्थान पर पेपर दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने नकल का मामला बनाकर फर्जी परीक्षार्थी मयंक कुमार के खिलाफ क्षेत्र के थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस  उसकी तलाश कर रही है।

2728 ने छोड़ी हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा
सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 2728 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 523 परीक्षार्थियों ने इंटर कृषि भौतिकी एवं जलवायु और समाज शास्त्र की परीक्षा छोड़ दी। यूपी  बोर्ड परीक्षा के तहत जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 44318 परीक्षार्थी पंजीकृत थे   और 41590 उपस्थित रहे जबकि 2728 अनुपस्थित रहे।

इसी तरह इंटर कृषि भौतिकी एवं जलवायु और समाज शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 8876 के सापेक्ष 8353 उपस्थित रहे व 523 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निश्चित समय सुबह 7.30 बजे शुरू हुई और विभागीय अफसरों के अलावा मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते में शामिल अफसर चेंकिंग पर रहे।


पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि इस केंद्र पर नकल चल रही है तो विभागीय कार्रवाई के साथ इस विद्यालय को डिबार किया जाएगा।   -वीना यादव, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed