{"_id":"cc055b643618ff6acd192d8f1fe769c2","slug":"drunken-man-put-his-bike-on-fire-after-spat-with-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी पर बीच रास्ते में फूंक दी बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से कहासुनी पर बीच रास्ते में फूंक दी बाइक
अमर उजाला, स्याना
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का इलाज कराने आए किसान ने आपस में ही कहासुनी होने पर गुस्से में खुद की बाइक को आग के हवाले कर दिया। जब नशा टूटा तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही पत्नी को साथ लेकर खिसक गया।
ईसनपुर गांव निवासी रमेश शनिवार को चांदपुर चुंगी स्थित एक क्लीनिक पर पत्नी को लेकर इलाज कराने आया था। रमेश शराब के नशे में धुत था।
इसी दौरान उसका पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे गुस्से में आकर रमेश ने अपनी बाइक को सरेआम आग के हवाले कर दिया।
जब धू-धू कर बाइक जलने लगी तो उसका नशा टूटा। इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले पत्नी को लेकर खिसक गया।