{"_id":"58b1d05e4f1c1b2b69b27c79","slug":"drunk-molestation-of-two-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टैंपो में सवार युवती के साथ दो पुलिसकर्मियों ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई लेकिन लोकलाज के चलते युवती ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस अफसर घटना की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुलंदशहर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वह प्रतिदिन गांव से आती-जाती करती है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह टैंपो में बैठकर बुलंदशहर आ रही थी। इसी दौरान टैंपो में एक और युवती भी बैठी हुई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वलीपुरा नहर के नजदीक टैंपो में एक दरोगा व एक अन्य पुलिसकर्मी सवार हो गए। पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी पुलिसकर्मियों ने अभद्रता शुरू कर दी। युवती के पास बैठी एक युवती ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने डीएवी तिराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को सूचना दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले आए। युवती ने लोकलाज के चलते तहरीर देने से इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी थी।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को पीटा
दो सगी बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने युवकों ने भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्र के गांव निवासी दो बहनें किसी परीक्षा की तैयारी के लिए गांव के किनारे रोड पर दौड़ लगा रही थीं।
इसी दौरान गांव के ही कुछ मनचले युवक पहुंच गए और दोनों बहनों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान बहनों का भाई भी पहुंच गया। भाई ने मनचलों का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित बहनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।
वृद्ध पर छेड़छाड़ का आरोप
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने एक वृद्ध पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह अपने घेर में कार्य कर रही थी, तभी गांव का एक वृद्ध उसके घेर में घुस गया तथा उसे पकड़ लिया। युवती ने शोर मचा दिया तथा 100 नंबर पर फोन कर दिया।
कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई तथा वृद्ध को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस वृद्ध से पूछताछ कर रही है। समाचार भेजे जाने तक महिला ने तहरीर नहीं दी थी।
छेड़खानी करते रंगे हाथ पकड़ा
कोतवाली पुलिस ने आती-जाती लड़कियों के साथ छेड़खानी करते युवक को रंगेहाथ धर दबोचा है। एसएचओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जानारी मिली थी कि मां भगवती स्कूल के पास खड़ा युवक आती जाती लड़कियों के साथ फब्तियां कर छेड़खानी कर रहा है।
नगर इंचार्ज एसआई बच्चू सिंह ने मौके पर पहुंचकर पता लगाया तो वह जाल में फंस गया। आरोपी सचिन कुमार पुत्र विजय निवासी सरगांव को गिरफ्तार कर लिया है।