फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead bodies thrown into the well

हत्या कर शव कुएं में फेंका

Wed, 25 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies thrown into the well
लापता युवक की हत्या - फोटो : ब्यूरो

सलेमपुर थाना क्षेत्र के चिटटा गांव में 15 दिन से लापता युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को कुएं में फेंक दिया। बदबू आने पर राहगीरों ने कुएं में झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। शव को बाहर निकालने पर युवक की पहचान चिट्टा निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छह वर्ष पूर्व नरौरा थाना क्षेत्र के चौडेरा गांव निवासी दीपक पिता चंद्रपाल के साथ अपने बहनोई चिट्टा गांव निवासी देवेंद्र के यहां रहने लगे थे। पिता की मौत के बाद दीपक ने चिट्टा गांव में ही बहन सीमा के घर के सामने मकान बनवाकर  रहने लगा।
विज्ञापन


 वह मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालता था। मंगलवार की शाम राहगीरों ने जंगल स्थित बिना दरवाजे के नलकूप से बदबू आने की शिकायत की। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में देखा तो नलकूप में एक लाश तैर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि शव की पहचान चिट्टा गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र चंद्रपाल के रूप में की गई है। दीपक 15 दिन से गायब था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed