फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crushed by tractor, killing innocent

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 21 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Crushed by  tractor, killing innocent
accident - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर शुक्रवार देर शाम एक मासूम की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव रख चालक की गिरफ्तारी के लिए घंटों हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरगढ़ रिपोर्टिंग चौकी के क्षेत्र माजरा बैरल मेें शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी रामपाल सिंह का 10 वर्षीय पुत्र हेमंत घर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन


वहीं पास में गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामचंद्र मिट्टी डाल रहा था। ट्रैक्टर बैक करते समय हेमंत ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। घंटों परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाली जहांगीराबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के लोगों ने बताया कि हेमंत रामपाल के तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बेटियां हैं। बेटे की मौत से मां गुड़िया सदमे में है।


चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह भाटी ने बताया कि चालक रामचंद्र पुत्र सुट्टे सिंह निवासी बैरल के खिलाफ मृतक के पिता रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव वालों का आरोप है कि चालक अवैध रूप से मिट्टी का खनन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed