{"_id":"57dd88b24f1c1bd949d49ae1","slug":"compensation-from-the-current-circle-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सर्किल रेट से मिले मुआवजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्तमान सर्किल रेट से मिले मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का वर्तमान सर्किल रेट के मुआवजे की मांग पर मैना-मौजपुर के किसान 11 वें दिन भी धरने पर डटे रहे। किसानों ने मांगे पूर्ण न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री तक किसानों की बात रखने का आश्वासन दिया।
मैना-मौजपुर गांव में किसानों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा किसान नेता विजेन्द्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि वर्ष 2008 में हुआ भूमि अधिग्रहण के दौरान केंद्र में कांग्रेस और बसपा की सरकार थी। वर्ष 2013 में जब किसानों को भ्रमित कर प्रशासन ने मुआवजा लेने के लिए विवश किया था तब भी केंद्र में यूपीए और प्रदेश में सपा की सरकार थी।
विज्ञापन
2014 में जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है भूमि अधिग्रहण के कई उलझे मामले सुलझ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु वायदे के मुताबिक एक माह में किसानों के उचित मुआवजे का भुगतान कराएंगे। शनिवार धरना स्थल पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन
उनकी मांगों को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर समस्या का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। पूर्व बसपा नेता मनोज गौतम समेत कई नेताओं ने समर्थन देकर भागीदारी निभाई।