{"_id":"58beefef4f1c1b607cdc554c","slug":"commotion-in-electricity-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दफ्तर में चले लात-घूसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली दफ्तर में चले लात-घूसे
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग में बाबू और जेएमटी के बीच दफ्तर में खूब जूतम-पैजार हुई। आलम यह रहा कि दोनों ने विभाग के फर्नीचर को एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे अन्य कर्मियों ने मामला शांत कराया। एसई ने एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सर्किल द्वितीय के टेस्ट डिवीजन में बाबू के पद पर तैनात प्रदीप कुमार और जेएमटी के पद पर तैनात सुशील शर्मा के बीच किसी बात को लेकर दफ्तर में ही मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। एक-दूसरे पर फर्नीचर फेंका। विभाग के अन्य कर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जेएमटी ने बाबू पर एरियर निकालने की एवज में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आते ही अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन टेस्ट पीके शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बाबू प्रदीप कुमार का कहना है कि जेएमटी सुशील शर्मा ने मेरे साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। वहीं जेएमटी सुशील शर्मा का कहना है कि मेरा छठा वेतन आयोग का एरियर निकालने की एवज में कमीशन मांगा जा रहा था। मैंने कमीशन देने का विरोध किया तो मेरा काम अटका दिया गया। बाबू द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।
विभाग के अंदर मारपीट और फर्नीचर फेंकना गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता