{"_id":"5781513c4f1c1b291e7fa811","slug":"commenting-on-the-rampage-against-cleric","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरु के खिलाफ टिप्पणी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मगुरु के खिलाफ टिप्पणी पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। चरौरा मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने दूसरे समुदाय के लोगों की भावना को भड़काने की नीयत से व्हाट्सएप ग्रुप पर एक धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इससे क्षुब्ध होकर दूसरे समुदाय के लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रुप एडमिन ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी हैै।
विज्ञापन
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। बता दें कि गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी मौलाना अबुल हसन चरौरा ब्वाय के नाम से व्हाट्स एप पर ग्रुप बनाए हुए हैं। बताया गया कि ग्रुप में दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। मौलाना अबुल हसन के अनुसार गांव के ही एक युवक ने व्हाट्स एप ग्रुप पर एक समुदाय के एक धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
टिप्पणी करते ही दूसरे समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। गांव में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। देर रात गांव के लोग सपा नगराध्यक्ष रियाजुद्दीन कुरैशी के साथ थाने पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि धर्मगुरु के खिलाफ टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए और उन्होंने माफी मांगते हुए समझौते की बात कही। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने समझौता करने से साफ इंकार कर दिया। बाद में अबुल हसन ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी।
देर रात पुलिस आरोपी युवक के भाई को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामले की सूचना पर आरोपी ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस ने नामजद आरोपी राम के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।