फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caught truck with cattle

गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा

Mon, 15 May 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 15 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Caught truck with cattle
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से आ रहा गोवंश से लदा एक ट्रक पीछा करके पकड़ा। ट्रक में 13 जिंदा गोवंश एवं 3 मृत गोवंश पाए गए। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हुआ। गोवंश पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

भाजपा नेता रमेश चंद जैन, संजीव तेवतिया, अनिल सिंहल, हंसराज शर्मा आदि भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम सदर ऋतु पूनिया एवं तहसीलदार जीत सिंह सैनी भी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर बरामद गोवंश की जांच कराई गई। 3 मृत गोवंश को छपरावत के पेट्रोल पंप के निकट एक प्लॉट में दबाया गया।
विज्ञापन


जीवित गोवंश को तस्करों द्वारा बेहोशी के इंजेक्शन दिए गए थे, ताकि वे शोर न कर सकें। बरामद किए गए गोवंश में 15 बैल तथा 1 सांड शामिल थे, जिनमें 3 बैल मृत थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए गोवंश को लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी में कोई कागजात नहीं मिले तथा न ही कोई पकड़ा गया। इसलिए यह नहीं पता चला कि ये गोवंश कहां से लादकर लाए जा रहे थे तथा कहां ले जाए जा रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed