फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cantor driver killed 55 sacks fennel looted

कैंटर चालक की हत्या कर 55 बोरे सौंफ लूटी

Thu, 17 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Cantor driver killed 55 sacks fennel looted
loot - फोटो : अमर उजाला

हाथरस से दिल्ली जा रहे कैंटर चालक की हत्या कर बदमाशों ने 55 बोरे सौंफ लूट ली। बाद में कैंटर को शव समेत कोतवाली क्षेत्र में खड़ा कर भाग गए। कैंटर में सौंफ से भरे 5 बोरे भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने सौंफ के बोरे लूटने के दौरान ही चालक की गला दबाकर हत्या की ।पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



मूलरूप से मध्यप्रदेश के भिंड क्षेत्र के अरौथा निवासी महादेव(34) पुत्र तुलसीराम दर्जी कैंटर चालक है। वर्तमान में वह दिल्ली के लोनी रोड स्थित मुडाली कालोनी में रहकर गाड़ी चलाता था। बुधवार देर शाम वह कैंटर में हाथरस से सौंफ के 60 बोरे लादकर दिल्ली के लिए चला था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों से कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा से आगे बंद पड़े भट्टे के पास कैंटर खड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गाड़ी से केबिन में पड़े शव को बाहर निकाला। उसके गले में शर्ट से फंदा लगा था। गाड़ी से मिले कागजातों से गाड़ी से सौंफ लेकर हाथरस से दिल्ली जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ योगेश पाठक ने बताया कि गाड़ी में 60 बोरा सौंफ हाथरस से लेकर दिल्ली जा रहा था। लेकिन कैंटर में महज 5 बोरी सौंप ही मिली है। शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि किसी परिचित ने पहले लूट की घटना को अंजाम दिया और चालक की हत्या कर गाड़ी समेत यहां छोड़ गए।

फिलहाल पुलिस ने चीखल निवासी दुष्यंत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed