फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   businessmen opposed strongly to arrest of jweller by greater noida police.

सर्राफ को उठाने आई ग्रेनो पुलिस से भिड़े कारोबारी

Fri, 08 Jan 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 08 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
businessmen opposed strongly to arrest of jweller by greater noida police.
डकैती का माल खरीदने वाले सर्राफ को उठाने आई ग्रेटर नोएडा पुलिस को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए व्यापारियों की पुलिस से जमकर हाथापाई हुई।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में करीब आधे घंटे अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल आरके सिंह ने व्यापारियों को समझाकर मामला शांत किया। बंद कमरे में सर्राफ और पुलिस के बीच हुई बातचीत के बाद डकैती का माल लेकर ग्रेटर नोएडा पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन


कासना कोतवाली के दरोगा राममेहर सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा सेक्टर दो स्थित मकान नंबर एफ 189 में रहने वाले बालकृष्ण का दनकौर में भट्ठा है।

5 जनवरी की दोपहर करीब 10 बदमाशों ने बालकृष्ण और उनके परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया था। बदमाश करीब 80 तोले सोना व 25 लाख रुपये कैश लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तांडव मचाने के बाद बदमाश माल लेकर फरार हो गए। राममेहर सिंह ने बताया कि डकैती डालने वाले सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पकड़े गए बदमाश सुनील निवासी गांव बिरौंडी ताजपुर थाना कोतवाली देहात ने कासना पुलिस को बताया कि उसने डकैती का माल बुलंदशहर के सर्राफ को बेचा है।

शुक्रवार दोपहर सुनील को लेकर कासना पुलिस सर्राफा बाजार पहुंची। पुलिस डकैती का माल खरीदने वाले सर्राफ को उठाकर ले जाने लगी।

पुलिस की सूचना पर सर्राफा कारोबारियों ने एकत्र होकर कासना पुलिस को घेर लिया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई और नोंकझोंक हुई। सूचना नगर कोतवाल आरके सिंह पहुंच गए।


उन्होंने व्यापारियों को समझाया और सरकारी कार्य में बाधा न डालने की चेतावनी दी। कोतवाली के बंद कमरे में पुलिस और सर्राफ के बीच हुई बातचीत के बाद उसने खरीदा गया डकैती का माल पुलिस को सौंप दिया।

तीन दिन पहले भट्टा स्वामी के घर पड़ी डकैती में पकड़े बदमाश को लेकर कासना पुलिस आई थी और लूटा गया माल बरामद कर चली गई। -आरके सिंह,नगर कोतवाल


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed