{"_id":"584c4e864f1c1bb35b447c94","slug":"breaking-quarter-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर ढाई लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर ढाई लाख का माल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
500 के नए नोट
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला सलमा हकान में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब ढाई लाख का सामान उड़ा लिया। तबियत खराब होने के कारण पीड़ित परिवार को लेकर अपना इलाज कराने बुलंदशहर गया था। वापस लौटने पर पीड़ित को घटना की जानकारी मिली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
शुक्रवार शाम मोहल्ला सलमाहकान निवासी नईम की तबियत अचानक खराब होने पर वह परिवार के साथ बुलंदशहर उपचार कराने गया था। इसी दौरान किसी समय चोर मकान का ताला तोड़कर घुस गए।
विज्ञापन
चोरों ने आलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, अंगूठी आदि ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान समेत करीब 2.50 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
नईम इलाज कराने के बाद जब अपने घर पहुंचा तो टूटा ताला देखकर उसके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ मिला।