फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   body disposed in canal after murder of man

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

Sat, 11 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
body disposed in canal after murder of man
मर्डऱ - फोटो : अमर उजाला
युवक की हत्या के बाद शव को बदमाशों ने दरियापुर नहर में फेंक दिया। शनिवार सुबह लोगोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसके गर्दन और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि भूड़ क्षेत्र में दरियापुर गांव के पास नहर में एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस की टीम ने लाश बाहर निकलवाया तो देखा कि उसकी गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे। युवक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसकी एक हथेली के नीचे शकूर लिखा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही कि मरने वाला युवक मुस्लिम है। देहात कोतवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कह रही है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे में जानकारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed