{"_id":"58e7e3fe4f1c1b4c3e5b9231","slug":"bjp-spokesman-s-killer-surrenders-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू प्रवक्ता के हत्यारोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू प्रवक्ता के हत्यारोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले ककोड़ थाना क्षेत्र में हुई भाकियू प्रवक्ता अशोक भाटी की हत्या के मामले में पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे मुख्य आरोपी ने शुक्रवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस काफी दिनों से दुष्यंत भाटी को तलाश कर रही थी।
दुष्यंत भाटी दो साल पहले हुए आईटीआई नकल प्रकरण में भी जेल गया था। 20 फरवरी की रात करीब नौ बजे भट्टा पारसौल से कार द्वारा गांव लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अलीपुरा गांव के बाहर बंबे पर भाकियू के क्षेत्रीय प्रवक्ता गांव वैर निवासी अशोक भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने वैर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गांव रोनी सलोनी निवासी दुष्यंत भाटी हाल निवासी सिकंदराबाद पर रंजिशन शूटरों से अशोक भाटी की हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दुष्यंत भाटी व तीन अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
हत्याकांड को एक माह से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 25 मार्च की सुबह आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वैर में सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था।
शुक्रवार दोपहर मुख्य आरोपी दुष्यंत भाटी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने दुष्यंत भाटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दुष्यंत भाटी को न्यायालय से अनुमति लेकर पीसीआर पर लिया जाएगा। दुष्यंत से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा किया उसने अशोक की हत्या क्यों और किसके द्वारा कराई।