{"_id":"581240904f1c1bcf75bc4d9e","slug":"bjp-leader-on-animal-feed-company-fined-14-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की पशु आहार कंपनी पर 14 करोड़ जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की पशु आहार कंपनी पर 14 करोड़ जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुपये।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की पशु आहार कंपनी में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। कंपनी द्वारा गलत तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लिया जा रहा था। विभाग ने कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना लगाया है। जुर्माने के साथ कंपनी को ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन
जिले के प्रमुख उद्योगपति एवं भाजपा नेता संजीव रामा की स्याना रोड पर रामा पशु आहार नामक कंपनी है। वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने भाजपा नेता की कंपनी पर छापेमारी की। जांच के दौरान रामा पशु आहार द्वारा बड़े स्तर पर आईटीसी का गलत तरीके से लाभ लिया जा रहा था। कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर हेराफेरी की जा रही थी। विभागीय अफसरों ने कंपनी के रिकॉर्ड भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन
वाणिज्य कर अफसरों ने जांच के बाद रामा पशु आहार पर 14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कंपनी को इस जुर्माने पर ब्याज भी देना होगा। वाणिज्य कर विभाग की इस कार्रवाई से कंपनी संचालकों में हड़कंप मच गया है। कंपनी संचालक संजीव रामा का कहना है कि उन्हें वाणिज्य कर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
वह विभागीय कार्रवाई के कोर्ट में अपील करेंगे। कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे। सेल्स टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि रामा पशु आहार द्वारा आईटीसी में गलत ढंग से लाभ लिया जा रहा था। बड़े स्तर पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। कंपनी पर 14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कंपनी को इस रकम पर ब्याज भी देना होगा।
अदालत की शरण लेंगे
वाणिज्य कर विभाग की ओर से अभी नोटिस भेजा गया है। हम इसे कोर्ट में लेकर जाएंगे। वह मामला साफ हो सकेगा। - संजीव रामा, भाजपा नेता एवं उद्योगपति