फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   biker hit homegaurd

चेकिंग के लिए रोका तो होमगार्ड पर चढ़ाई बाइक

Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
biker hit homegaurd
हादसा - फोटो : अमर उजाला
अरनिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के लिए रुकने का इशारा करने पर युवकों ने होमगार्ड पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को कैलाश अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस आरोपी तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे अरनिया थाने के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। टीम के साथ मौजूद होमगार्ड ईशनपुर गांव निवासी राजकुमार ने बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। इससे गुस्साए युवकों ने सामने खड़े होमगार्ड पर बाइक चढ़ा दी।
विज्ञापन


हादसे में तीनों युवक भी अनियंत्रित होकर गिर गए। उधर, हादसे में घायल होमगार्ड को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस टीम ने बाइक सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed