{"_id":"57990cb44f1c1bd56021e7bc","slug":"attempt-of-abduction-on-protesting-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रोड पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को अगवा करने का कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजन उसको लेकर घर चले गए। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बुधवार सुबह करीब 8 बजे ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी। पंचवटी कॉलोनी से आगे सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे।
पहले तो छात्रा कुछ नहीं बोली और चुपचाप चलती रही। बाद में युवकों की बढ़ती हरकतें देख कर उसने विरोध किया। इस पर बाइक सवार युवक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने लगे औरजबरन बाइक पर बैठाने लगे।
विज्ञापन
छात्रा के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए और छात्रा की ओर दौड़े। लोगों को आते देख युवक भाग गए। छात्रा के फोन पर सूचना देने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर घर गए। हालांकि अभी तक छात्रा की तरफ से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।