{"_id":"570e89e04f1c1b965d4a6b85","slug":"ambedkar-on-whatsapp-comments-about-the-fierce-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर अंबेडकर के बारे में टिप्पणी से भड़के वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर अंबेडकर के बारे में टिप्पणी से भड़के वकील
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
वॉट्सऐप
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर जयंती से पहले व्हाट्सएप पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पर एक वकील की आपत्तिजनक टिप्प्णी से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में हड़कंप मच गया। यह व्हाट्सएप ग्रुप से बार एसोसिएशन के अधिकतर वकील जुड़े हैं। आरोपी वकील की ओर से गलती नहीं मानने पर अन्य वकीलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यमुनापुरम निवासी प्रदीप कुमार अशोक पुत्र जगदीश सिंह और अन्य अधिवक्ताओं ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नाम से एक ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप में ज्यादातर बार के वकील जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
12 अप्रैल की रात करीब 9 बजकर 43 मिनट पर एक अधिवक्ता ने व्हाट्सएप पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया। जिसे पढ़कर बार में अनुसूचित जाति वर्ग के वकील भड़क गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि समाज के अन्य वर्ग के वकील भी इस टिप्पणी से आहत हुए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आरोपी वकील जातिगत विद्धेष फैलाने भड़काने का काम किया है। वकीलों ने कहा कि इस संबंध में एक बैठक की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि आरोपी वकील माफी मांग लेता है तो बात यहीं समाप्त कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।