{"_id":"594821414f1c1bde588b45f0","slug":"alcoholic-husband-consumed-poisoned-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने पीटा पत्नी ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने पीटा पत्नी ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को शराब पीने से रोकना पत्नी को भारी पड़ गया। शराबी पति ने पत्नी की जमकर धुनाई की। इससे क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धमेड़ा निवासी एक व्यक्ति रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। पति की शराब पीने की आदत से तंग पत्नी ने उसका विरोध किया तो गुस्साए पति ने पत्नी की धुनाई कर दी। आरोप है कि मां को बचाने आए बच्चों की भी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद वह गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। गर्ग अस्पताल के संचालक डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि महिला ने काफी मात्रा में जहर का सेवन किया है। महिला का उपचार चल रहा है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन