फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alcoholic and with dowry greedy woman denies making rounds

शराबी और दहेज लोभी संग फेरे लेने से युवती ने किया इनकार

Mon, 06 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Alcoholic and with dowry greedy woman denies making rounds
wine shimla

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में किसान की पुत्री के विवाह में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब दूल्हा फेरे के लिए शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। दूल्हे ने फेरों पर पहुंचते ही दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इससें नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

काफी हंगामे के बाद बारात व दूल्हा बैरंग लौट गए। घटना के बाद लड़की पक्ष ने सूचना थाने में दे दी। पुलिस दूल्हे को मेरठ से थाने ले आई। किसान की पुत्री का विवाह शनिवार रात होना था। मेरठ जनपद से बारात आई थी, लेकिन दूल्हा अपने दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे शराब के नशे में झूमता हुआ पहुंचा।
विज्ञापन


इससे पहले बारात खाना खा चुकी थी। दूल्हे के परिजन उसको नशे में देखकर उसे बिना जयमाला के ही फेरों के लिए ले गए। अपने होने वाले जीवन साथी को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हे ने ज्यादा शराब पी रखी थी और वह दहेज की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामा हुआ, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। लड़की और उसके पक्ष के लोग किसी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी को तैयार नहीं हुए। हंगामे के बाद बारात दूल्हे को साथ लेकर वापस मेरठ लौट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दूल्हे को मेरठ जाकर उसके गांव से ले आई है तथा लड़की पक्ष को भी बुला लिया है।

समाचार लिखे जाने तक किसी मध्यस्थ से समाधान नहीं निकला था। दोनों पक्षों में बातचीत जारी थीं। एसएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं है।

दूसरी शादी का दबाव बनाने पर बेटी ने बुलाई पुलिस
कोर्ट में प्रेमी से शादी कर चुकी युवती पर परिजनों ने दूसरी शादी का दबाव बनाया तो उसने पुलिस को बुला लिया। बाप-बेटी को लेकर पुलिस थाने आ गई, जहां बेटी ने अपने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए और प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों को सूचना देकर बुला दिया।

दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पुलिस युवती को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व बिना परिवार वालों की जानकारी के दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। इसकी भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

रविवार को परिवार के लोग युवती से दूसरी जगह शादी के लिए जबरन दबाव बना रहे थे। परेशान युवती ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। बाप-बेटी को लेकर पुलिस थाने आ गई, जहां पर युवती ने प्रेमी के साथ कुछ दिए पूर्व कोर्टमैरिज के प्रमाणपत्र पुलिस को दिखाए।

युवती प्रेमी साथ जाने की जिद करने लगी। पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों को सूचना देकर थाने में बुला लिया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवती को प्रेमी युवक के सुपुर्द कर उन्हें भेज दिया।


थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती ने कोर्ट में युवक के साथ की थी। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद कानून के तहत युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed