फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   agitation after refusal for medical of rape victim

रेप पीड़िता के मेडिकल में आनाकानी पर हंगामा

Sun, 07 Feb 2016 12:50 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
agitation after refusal for medical of rape victim
रेप पीड़िता को  लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस को भी मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। चिकित्सक की आेर से मेडिकल करने के लिए आनाकानी करने पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


फिर सीएमओ से शिकायत की। इसके बाद सीएमओ ने महिला चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई।  तक कहीं जाकर चिकित्सक ने पीड़िता का मेडिकल किया। 


जानकारी के अनुसार एडवोकेट विनय शर्मा ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव की रेप पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए थाने की पुलिस जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन


विनय शर्मा का आरोप है कि जब पीड़िता अस्पताल पहुंची तो महिला चिकित्सक मेडिकल परीक्षण करने में आनाकानी करने लगीं। आलम यह रहा कि  पीडि़ता को कई बार वार्ड से अंदर-बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा कर चिकित्सक पर आरोपी पक्ष से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। फिर सीएमओ से चिकित्सक की शिकायत की।


इसके बाद सीएमओ ने सीएमएस से अस्पताल के हालात की जानकारी ली। साथ ही फोन पर पीड़िता का मेडिकल तत्काल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

सीएमओ ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पूरे मामले की जांच के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed