{"_id":"58f904774f1c1bb24d470561","slug":"advocate-for-day-by-day-bikers-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को दिनदहाडे़ बाइकर्स ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता को दिनदहाडे़ बाइकर्स ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
28 बाइकर्स की गई जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाडे़ अधिवक्ता को गोली मार दी। घायल अधिवक्ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला हनुमान टीला निवासी अधिवक्ता मौज्जम अली बृहस्पतिवार दोपहर घर पर खाना खाने गए थे। तीन बजे मौज्जम अली खाना खाकर घर से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो बाइकर्स ने उन्हें रोकते हुए फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली मौज्जम के हाथ में जा लगी। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन