फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admission of students surrounded the brother of Kumar Vishwas

छात्रा के एडमिशन पर घिरे कुमार विश्वास के भाई

Sun, 04 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Admission of students surrounded the brother of Kumar Vishwas
डॉ विकास शर्मा - फोटो : ब्यूरो

आप नेता और कवि कुमार विश्वास के भाई डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा एक छात्रा के एडमिशन के मामले में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को एमएससी में प्रवेश नहीं दिया। छात्रा ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर डीएम ने जांच करवाई।

विज्ञापन


जांच अधिकारी ने प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार न करने की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ को पत्र भेज दिया है। कस्बा स्याना के पुराना छत्ता पट्टी हरमान सिंह की रहने वाली छात्रा श्वेता त्यागी पुत्री रमेश त्यागी ने प्रधानमंत्री को शिकायत भेजी थी कि उसने वर्ष 2016-17 में एमएससी (गणित) विषय में प्रवेश हेतु आवेदन किया था।
विज्ञापन


दूसरी ओपन मेरिट में उनका नाम पांचवे नंबर था लेकिन प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने एडमिशन नहीं दिया जबकि उससे कम प्रतिशत वाले प्रवेशार्थी, जिसका मेरिट में नाम काफी बाद में था, उसे एडमिशन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा श्वेता त्यागी की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय से डीएम को जांच के लिए आदेश मिला था। जांच पूरी होने पर डीआईओएस ने डीएम को पत्र जारी किया है कि डीएवी में प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार नहीं की गई है।


प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती गई। रही जांच की बात तो पूरे जिले में किसी भी अधिकारी को कॉलेज में प्रवेश अथवा परीक्षा संबंधी और अन्य प्रकरण की जांच करने का अधिकार नहीं है। उनकी जांच करने का अधिकार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को भी नहीं है। यह अधिकार मात्र सीसीएसयू के कुलपति को है। -डॉ. विकास शर्मा, डीएवी के प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed