{"_id":"57f3ea9a4f1c1b8a322707a8","slug":"80-negligent-doctors-prevented-personnel-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लापरवाह डॉक्टर-कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
80 लापरवाह डॉक्टर-कर्मियों का रोका वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
ड्यूटी में मनमानी कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों पर सीएमओ ने बड़ी कार्रवाई की है। 80 से ज्यादा लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन काटा और रोका गया है। संविदा चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
जनपद में इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पताल प्रभारियोें को पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका था। सीएमओ द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद चिकित्सक-कर्मियों का रवैया नहीं सुधर रहा था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो डॉक्टर-कर्मी अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन