{"_id":"5a34063e4f1c1b95188b9faf","slug":"61513358910-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मी से 45 हजार नगदी और मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मी से 45 हजार नगदी और मोबाइल लूटे
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी कर्मी से 45 हजार नगदी और मोबाइल लूटा
-तहसील मार्ग पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस घटना की जांच में जुटी
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रसोई गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से 45 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी दिनेश रसोई गैस एजेंसी में काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने कार्यालय से घर जा रहा था। उसके पास बैग में 45 हजार रुपये और कुछ कागजाद थे। इसी दौरान हनुमान टीले के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके पास से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात कही है।