फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हाईवे पर वाहनों से तेल, सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार

हाईवे पर वाहनों से तेल, सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 04:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों से तेल, सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार
हाईवे पर वाहनों से तेल, सामान चोरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन


हाईवे किनारे खड़े वाहनों से तेल व अन्य सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्जीय गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी चोरों को जेल भेज दिया है।

सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटिश पेंट के पास कुछ संदिग्धों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार चोरों को दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए।

बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपना नाम गांव बड़ौता स्हानी थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ निवासी उमर मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद, इकराम पुत्र कालिया असगर, शमीम पुत्र आसमोहम्मद, शाकिर पुत्र साबिर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह रात्रि में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी की बराबर में अपनी गाड़ी लगाकर उसके टैंक से तेल व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। वही गाड़ियों का रस्सा काटकर उसका सामान अपनी गाड़ी में पलट लेते थे।


बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र में हाईवे पर घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए चोरों के पास से एक कैंटर, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने सभी चोरों को जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि फरार चोरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने हाईवे पर दो सौ से अधिक घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। बताया कि उक्त लोग पहले भी जेल जा चुके हैं।

कोतवाल ने कहा कि पुलिस को चोरों के फरार साथियों के साथ ही उनसे चोरी का सामान खरीदने वालों की तलाश है। पुलिस चोरी का सामान खरीदने वालों के बारे में जानकारी कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed