{"_id":"5ada28554f1c1b3c0a8b5b35","slug":"51524246613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगौता थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर निवासी एक युवक रविवार सुबह खेतों में शौच के लिए जाते समय टूटे पड़े लाइन के तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव शाहनगर निवासी इमरान 22 वर्षीय हारिब रविवार सुबह करीब पांच बजे अपने खेतों में शौच के लिए गया था। इस दौरान खेत में टूटा पड़ा 11 हजार लाइन के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आने-जाने वाले ग्रामीणों ने हारिब को मृत अवस्था में पड़ा देख परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अगौता नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने शव का पीएम कराए जाने के संबंध में तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।