फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   50 crore tax evasion stolen

50 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 14 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
50 crore tax evasion stolen
Rupee Shimla

विज्ञापन

करोड़ों की टैक्स चोरी में जिले का एक बड़ा आयरन स्टील व्यापारी फंस गया है। व्यापारी आईटीसी का लाभ लेने के लिए व्यापक स्तर पर टैक्स चोरी करता मिला। विभागीय टीम ने कंपनी के दस्तावेज, रिकॉर्ड और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच में टैक्स चोरी का आंकड़ा दोगुना होने की संभावना जताई जा रही है। सेल्स टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने सिकंदराबाद स्थित एक आयरन स्टील कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आयरन स्टील कंपनी में व्यापक स्तर पर टैक्स चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन


कंपनी संचालक 400 करोड़ रुपये के सालाना रॉ मैटेेरियल की खरीद दर्शा रहा था, जबकि बिक्री 1200 करोड़ की दर्शायी जा रही थी। यह सारा खेल आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लेने के लिए किया जा रहा था। वाणिज्य कर अफसरों ने कंपनी के सभी दस्तावेजों, रिकॉर्ड, बिल बुकों, लैपटॉप आदि को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में करीब 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आ रही है। अभी दस्तावेजों के आधार पर अफसर जांच करने में जुटे हुए हैं। अफसरों ने बताया कि टैक्स चोरी का यह आंकड़ा करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed