फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरी के शक मे लोगों ने तीन किशोरो को पकड़ा

चोरी के शक मे लोगों ने तीन किशोरो को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
चोरी के शक मे लोगों ने तीन किशोरो को पकड़ा
चोरी के शक मे लोगों ने तीन किशोरो को पकड़ा
विज्ञापन

खानपुर। नगर के जहांगीराबाद चौराहे पर खड़े एक ट्रैक्टर से सामान चोरी करने के शक में स्थानीय लोगों ने तीन किशोरों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक स्पेयर पार्ट्स विक्रेता ने देखा कि पड़ोसी ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़े तीन किशोर बैट्री व ऑल्टीनेटर से छेड़छाड़ कर रहे हैं। उक्त व्यापारी ने अन्य लोगों के साथ तीनों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी आनंद गौतम ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिग हैं और नशे की हालत में थे। तीनों को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed