फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेवर अड्डे पर मीट की दो दुकान को सीज किया

जेवर अड्डे पर मीट की दो दुकान को सीज किया

Sat, 12 May 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जेवर अड्डे पर मीट की दो दुकान को सीज किया
जेवर अड्डे पर मीट की दो दुकानें सीज
विज्ञापन

- सब्जियों के बहाने अवैध रुप से बेचा जा रहा था मीट
- एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, मचा हड़कंप
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। जेवर अड्डा चौराहे पर अवैध रुप से चल रही मीट की दुकानों को एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए सीज करवा दिया। खास बात है सब्जी बेचने के बहाने मीट का अवैध कटान कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। बजरंग दल के पदाधिकारियों की शिकायत पर एसडीएम की कार्रवाई से मीट विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम खुर्जा ऋतु पूनिया ने बताया कि उन्हे जेवर अड्डा चौराहे पर बिना लांइसेस के मीट शॉप चलने की कई शिकायतें मिली थी। जिसे पर उन्होनें संज्ञान लेते हुए शनिवार को सप्लाई इंस्पेक्टर और पुलिस को मौके पर भेजकर दो दुकानों को सीज कर दिया। खास बात है कि सब्जी बेचने के बहाने काफी समय से अवैध कटान कर मीट सप्लाई करने का काम कर रहा था। टीम के पहुंचने पर दो मीट शॉप संचालक दुकान बंद कर भाग निकले। उक्त प्रकरण को लेकर बजरंग दल के प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण भाटी ने एसडीएम को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थलों के समीप मीट की शॉप नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed