{"_id":"5a3d3b2c4f1c1bc9678c3593","slug":"41513962284-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होमगार्ड ने पिस्टल निकाल काटा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत होमगार्ड ने पिस्टल निकाल काटा बवाल
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त होमगार्ड ने चैनल के पत्रकार को पीटा
पिस्टल निकालकर किया हंगामा, एक होटल पर दिन में ही शराब पी रहा था होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
हाईवे स्थित होटल पर दिन में ही साथियाें के साथ शराब पी रहे होमगार्ड ने पिस्टल निकालकर जमकर हंगामा किया। वीडियो बनाने पर नशे में धुत्त होमगार्ड ने एक चैनल के पत्रकार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़़ित पत्रकार ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे डायल 100 पर तैनात खुुर्जा कोतवाली का एक होमगार्ड पहासू अड्डे के पास स्थित हाईवे पर एक होटल में दिन में ही साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। पत्रकार ने जब होमगार्ड की वीडियो बनाने की कोशिश की, तो होमगार्ड ने पिस्टल निकालकर हंगामा करना शुरू कर दिया। होमगार्ड ने पत्रकार को पकड़कर पीटा। लोगों ने किसी तरह पत्रकार को बचाया। पत्रकार ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ खुर्जा जगदीश चंद्र सिंह का कहना था कि होमगार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शराब पिलाने वाले होटल संचालक पर भी कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।