{"_id":"5985f74d4f1c1b71428b4b75","slug":"41501951821-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस
सिकंदराबाद। गैंगरेप की सूचना पर पुलिस घंटों दौड़ती रही। घटना स्थल पर न तो पीड़िता मिली और न ही अन्य कोई सबूत। सूचना देने वाली युवती का मोबाइल भी लगातार बंद आता रहा। घंटों बाद युवती ने पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराने के लिए बाद में आने की बात कही।
कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि शनिवार की तड़के करीब चार बजे किसी युवती ने 100 नंबर पर उसके साथ गैंगरेप की सूचना दी। सूचना पर पुलिस युवती के बताए गए पते पर पहुंची तो वहा कोई नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने भी इस प्रकार की घटना से इंकार किया। पुलिस ने सूचना देने वाली युवती के फोन पर जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन भी लगातार बंद आता रहा। बताया कि घंटों बाद युवती ने दोबारा से पुलिस को फोन कर बताया कि अब वह किसी कार्य से कहीं चली गई है। बाद में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएगी। कोतवाल ने बताया कि यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।