फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   30 thousand rupees robbed from liquor shop salesmen.

शराब ठेके के सेल्समैन से 30 हजार लूटे

Thu, 31 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Thu, 31 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees robbed from liquor shop salesmen.
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जहाजपुर गांव के पास ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने सेल्समैन के सिर पर डंडा मारकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे अलीगढ़ के पिसावा निवासी शिवकुमार शाहपुर कला स्थित देसी शराब के ठेके पर गया था।

उधर से वह 30 हजार रुपये लेकर बाइक से खुर्जा लौट रहा था। जैसे ही शिवकुमार जहाजपुर गांव के पास पहुंचा। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से शिव कुमार के सिर पर डंडा मारा, जिससे लहूलुहान शिवकुमार बाइक सहित सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिव कुमार से नोटों से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने शिवकुमार की लात-घुंसों से जमकर पिटाई कर दी और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित शिवकुमार ने कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने जंक्शन चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed